Corona Update: रेड जोन की तरफ बढ़ता MP का ये जिला, 18 घंटे में 18 पॉजिटिव

Corona Update: रेड जोन की तरफ बढ़ता MP का ये जिला, 18 घंटे में 18 पॉजिटिव

सागर।

अबतक आंकड़ों में पीछे चल रहा मध्यप्रदेश का सागर जिला तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है।सोमवार को सिर्फ 18 घंटे के दौरान कोरोना पॉजिटिव के 18 नए केस सामने आए।जिसके बाद जिले में मरीजों का आंकड़ा 97 पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि जैसे जैसे अन्य ज़िलों और प्रदेशों से बाहरी लोगों के आने की तादाद बढ़ी है वैसे ही नए मामले सामने आने लगे हैं जिसके बाद बीएमसी ने प्रतिदिन जांचों की संख्या बढ़ाई है।

दरअसल, एमपी का सागर जिला अब रेड जोन की तरफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन यहां नए कोरोना मरीज मिल रहे है। बीते सोमवार को ही यहां एक साथ 16 कोरोना पॉजिटिव मिले थे और अब एक बार फिर इस सोमवार को फिर 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिनमें सदर इलाके के 12 लोग शामिल हैं, जबकि सद्भावना नगर मकरोनिया, संत कबीर दास वार्ड, संत रविदास वार्ड, इंदौर से लौटकर आई मालथौन की महिला, मोठ गांव एवं मोती बहेरिया का एक-एक कोरोना पॉजिटिव शामिल है।इनमें सबसे ज्यादा 12 मरीज सदर क्षेत्र के हैं, जो कोरोना के मामले में अब जिले का हॉट स्पॉट बन चुका है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7000 के करीब पहुंच गया है, वही मृतकों की संख्या 300 हो गई है, बावजूद इसके आए दिन नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।वही  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,535 नए केस सामने आए हैं और करीब 146 लोगों की मौतें हुई हैं। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 1,45,380 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 1,45,380 केसों में 80,722 एक्टिव केस हैं, वहीं 60,490 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 1695 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 52667 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews