
Coronavirus economic impact concept image
उज्जैन।
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के रेड जोन (red zone) वाले जिले उज्जैन(ujjain) में कोरोना (corona) का तांडव जारी है। आए दिन मरीजों की मौत और आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। इंदौर में सरकार की लाख कोशिश और सख्ती के बावजूद हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे है।लगातार मरीजों की संख्या में बढोत्ततरी हो रही है। शहर में शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में 25 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 550 हो गयी है। वहीँ अबतक 51 की मौत हो चुकी है।
दरअसल शनिवार देर रात उज्जैन में 25 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 550 पहुँच गयी है और कोरोना से अबतक 51 की मौत भी हो चुकी है। हलाकि राहत की बात ये है कि शनिवार को यहां से 5 मरीज ठीक होकर घर भी पहुंचे हैं। जिसके साथ ही जिले में 224 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को उज्जैन में 21 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमे जिला अस्पताल के स्थानीय चिकित्सा अधिकारी (आरएमओ) भी शामिल हैं। यह मरीजों का आंकड़ा 525 पर पहुंच गया है और अबतक 51 की मौत हो चुकी है। इनमें से कई पहले से ही कंटेनमेंट घोषित किए गए क्षेत्रों से थे। कुछ नए इलाकों में भी संक्रमण ने दस्तक दी है। शहर के अहमद नगर, भुवनेश्वर कॉलोनी, निजातपुरा, रामी नगर, महाश्वेता नगर में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिले थे।
निदेशक और संपादक

