Datia: लॉकडाउन के मद्देनजर कलेक्टर ने दी इन कार्यों की मंजूरी, आदेशों का करना होगा पालन

Datia: लॉकडाउन के मद्देनजर कलेक्टर ने दी इन कार्यों की मंजूरी, आदेशों का करना होगा पालन

दतिया।सत्येन्द्र रावत

कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु दतिया(datia) जिले में लागु दंड संहिता धारा 144 के दिए गए आदेशों में संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किए गए हैं। उपरोक्त आदेश के अमल वा जारी करने हेतु जिला कलेक्टर(district collector) रोहित सिंह ने नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोशल डिस्टेंस(social distance) व नियमों का पालन करते हुए अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर(aman singh rathor), अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी(vivek raghuvanshi), जिला पंचायत सीईओ(ceo) भगवान सिंह जाटव, दतिया एसडीएम(sdm) वीरेंद्र सिंह बघेल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने नवीन संशोधित आदेश को जारी करके बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं नियमों को ध्यान में रखते हुए तथा गृह मंत्रालय(home ministry) भारत सरकार(indian government) के आदेश के परिपालन में लॉक डाउन(lockdown) के दौरान कुछ अतिरिक्त गतिविधियों को 20 अप्रैल से 3 मई तक सोशल डिस्टेंस के साथ अनुमति दी जा रही है। जिसमें पीएम(pm) ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य, पेयजल योजना के दौरान निर्माण कार्य, जल संसाधन निर्माण कार्य, कृषि उद्यानिकी हार्वेस्टर के परिचालन, खेतों पर कृषि कार्य हेतु का किसानों का आना-जाना, राशन व सब्जी विक्रेताओं द्वारा अनुमति प्राप्त कर होम डिलीवरी(home delivery), सरकारी व निजी पोस्टल कोरियर सर्विस(postl courier service), अनुमति प्राप्त कर इलेक्ट्रीशियन(electrician), मोटर मैकेनिक(mechanic) एवं कारपेंटर घर पर पहुंचकर सेवाओं का संचालन, नगर पालिका सीमा से बाहर ईट भट्टे का संचालन, नगर पालिका सीमा से बाहर ट्रक रिपेयरिंग की दुकान एवं ढाबो का संचालन, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल्स की दुकानों की पूर्व आदेशों द्वारा प्रतिबंध से छूट की अवधि के दौरान संचालित की जा सकेंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews