दतिया, सतेंद्र रावत। जिले में खनिज विभाग ने गुरुवार को अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन कर रहे ट्रेक्टर ट्राली और डंपर को भांडेर पुलिस ने दतिया रोड से पकड़ा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशन पर जिला खनिज ने की है।
यह भी पढ़े…Government Job 2022 : 10वीं पास वालों के लिए निकली भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना से भांडेर के दतिया रोड से अवैध रूप से गिट्टी लेकर जा रहा था एक इंडोफाॅर्म ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर यूपी 93 टी 9474 को रोका गया। दोनों वाहन चालकों से गिट्टी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए मगर दोनों ड्राइवरों ने दस्तावेज नहीं दिखा पाए जिसके चलते इन दोनों वाहनों को जप्त कर भांडेर थाने में खड़ा करवा दिया विभाग ने दोनों वाहनों पर खनिज गौड़ अधिनियम के तहत कार्रवाई कर विवेचना में लिया है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






