School Holiday 2025 : छुट्टी का ऐलान, फिर इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी

भारी बारिश, बाढ़ और बिगड़ते मौसम के चलते राजस्थान , पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग अलग तारीखों को स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। आईए जानते है कहां कितने दिन की छुट्टी रखी गई है.......
school holiday 2026

स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के किनौर, सोलन, सिरमौर, शिमला में सभी निजी व सरकारी शिक्षण संस्थान में आज 1 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।किनौर में आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज व आईटीआई भी बंद रहेंगे। उत्तरखंड के  चंपावत, नैनीताल, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, देहरादून और उधम सिंह नगर  सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

राजस्थान के इन जिलों में आज 1सितंबर को अवकाश घोषित

  • अलवर कलेक्टर डॉ.अर्तिका शुक्ला ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में आज 1 सितंबर को अवकाश घोषित किया ।2 सितंबर को बाबा रामदेव जयंती के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • सिरोही, टोंक और झुंझुनूं में सोमवार को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं विद्यालयों (कक्षा प्री-प्राइमरी से 12वीं तक) में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • नागौर, कोटपूतली बहरोड़ में अति वर्षा की चेतावनी के चलते जिला कलेक्टर ने समस्त आंगनबाडी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में को किया अवकाश घोषित।

पंजाब में 3 और पीलीभीत में 2 सितंबर तक स्कूल बंद

  • पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए भगवंत मान सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 3 सितंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।इस दौरान सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।
  • यूपी के पीलीभीत में भी जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 1 व 2 सितंबर को अवकाश घोषित करते हुए आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

सितंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 4-5 सितंबर (गुरुवार-शुक्रवार): ओणम (केरल का मशहूर फसल उत्सव) शिक्षक दिवस,
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद ( पैगंबर मुहम्मद जन्मदिन दिल्ली,यूपी,कर्नाटक,महाराष्ट्र और तमिलनाडु बंद रह सकते है)
  • 6 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी (महाराष्ट्र में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महाष्टमी)(पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
School Holiday 2025 : छुट्टी का ऐलान, फिर इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी - MP Breaking News