आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही, 4 गुना महंगे रेट पर बिक रही है दारू

आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही, 4 गुना महंगे रेट पर बिक रही है दारू

मंदसौर।तरुण राठौर।

अंधेरी नगरी चौपट राजा वाली कहावत इस समय आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर चरितार्थ हो रही है। क्योंकि ठेकों पर चारगुना रेट में दारू बेची जा रही है। जबकि वहीं दारू बिलेक में उसकी आदि कीमत में मिल रही है। जिससे शासन को रोज हानि हो रही है। ठेकेदार जमकर दारू को बैलेक कर रहे है। जिससे की वह जमकर चांदी काट सके। ओर यह सब आबकारी विभाग की नाक के नीचे बड़ी आराम से किया जा रहा है। और उन्हें इसकी भनक तक नहीं है। जो अपने आपमें एक बड़ा प्रश्न है।

जब इसको मामले को लेकर आबकारी से बात की तो वह दिखाने की बात करते है। जिससे साफ नजर आ रहा है। कि आबकारी किस प्रकार से ठेकेदारों के साथ मिलकर शासन को राजस्व की हानि करा रहे है। इससे पहले भी बड़ी कीमत में ठेका लेकर ठेकेदार ने शासन को बड़ा चुना लगाया है। जिसमें आबकारी विभाग का अधिकारी भी शामिल था। जिसका ट्रांसफर डिंडोरी कर दिया है। उसके बाद एक बार फिर से बड़े रेट में ठेका हुआ है। जिसमें बहुत कम पैसे जमा कर है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। यदि अभी अधिकारी नहीं समले तो एक बार फिर से राज्य को करोड़ो को चुना लग जाएगा। क्योंकि सरकार ने उससे जिले के सारे ठेके दे दिए है। पर वह मनमानी कीमत में दारू बैच रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews