हादसा: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

हादसा: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

बड़वानी।

प्रदेश में कोरोना संकटकाल के बीच एक बड़ा हादसा बड़वानी जिले से सामने आया है। जहाँ बड़वानी के कपास फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तीव्र थी कि उसपर काबू पाने में करीब सात घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। वहीँ आगजनी में करीब एक करोड़ से ज्यादा रूपए का माल जलकर ख़ाक हो गया है।

दरअसल शुक्रवार को अहले सुबह बड़वानी के नवलपुरा स्थित कपास फैक्ट्री में आग लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों द्वारा सुचना मिलने पर थाना प्रभारी राजेश यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। आगजनी इतनी भीषण थी कि चार फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। जिन्होंने सात घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गयाव् वहीँ बचे हुए कपास को गीला किया गया।

बता दें कि फैक्ट्री के मालिक नवीन कुमार जैन के मुताबिक आगजनी में 1200 रुई गठान और 1000 बोरी का कांकड़ा जलकर खाक हो गया है। जिसकी कुल कीमत एक करोड़ से ज्यादा आंकी गयी है। वहीँ आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews