
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। जयाराेग्य अस्पताल समूह (Jayaragya Hospital Group) के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल (Specialty Hospital) के थर्ड फ्लाेर पर स्थित आईसीयू (ICU) में शनिवार को आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय वहाँ नौ मरीज भर्ती थे। घटना के बाद मरीजों को तत्काल शिफ्ट किया गया। घटना में दो मरीज झुलस गए जिनका इलाज जारी है। खास बात ये रही कि आग पर जल्दी नियंत्रण कर लिया गया और बड़ा खतरा टल गया।
जानकारी के अनुसार जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में थर्ड फ्लोर पर स्थित आईसीयू में शनिवार की दोपहर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड अस्पताल पहुंचती मौके पर मौजूद अस्पताल स्ताफ ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर नियंत्रण कर लिया । हालाँकि दो फायर ब्रिगेड कुछ देर में ही अस्पताल पहुँच गईथी लेकिन उनका उपयोग हो पाता उससे पहले ही आग पर नियंत्रण किया जा चुका था । घटना के समय आईसीयू में नौ मरीज भर्ती थे उन्हें तत्काल थर्ड फ्लोर से सेकंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया। वहीँ दो मरीज आग की चपेट में आने से झुलस गए जिनका इलाज जारी है। घटना का कारण आईसीयू की सीलिंग के लगे वायर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही जीआर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ एसएन अयंगर एवं जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डा आरकेएस धाकड़ भी माैके पर पहुंच गए एवं एडीएम किशोर कान्याल भी पहुँच गए। एडीएम ने बताया कि आग पर काबू कर लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है और मरीजों का इलाज जारी है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

