बच्चों को लाने ग्वालियर से कोटा जाएगी बसें, मंगलवार को होंगी रवाना

बच्चों को लाने ग्वालियर से कोटा जाएगी बसें, मंगलवार को होंगी रवाना

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये सम्पूर्ण देश में लागू किए गए लॉक डाउन के कारण राजस्थान के कोटा शहर में शिक्षा ग्रहण करने गए मध्यप्रदेश के बच्चों को उनके घर वापस लाने के लिये ग्वालियर से 150 बसें 21 अप्रैल को सुबह 7 बजे एसएएफ मैदान से रवाना होंगीं। बसों के साथ अपर आयुक्त नगर निगम दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल जायेगा।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि ग्वालियर से 150 बसें 21 अप्रैल को सुबह 7 बजे एसएएफ मैदान से रवाना की जायेंगी। यह बसें कोटा पहुँचकर मध्यप्रदेश के बच्चों को साथ में लेकर वापस आयेंगी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये बसों को निगम के माध्यम से सेनेटाइज एवं साफ-सफाई करने के पश्चात रवाना किया जायेगा। कलेक्टर ने यह भी बताया कि दोपहर तक कोटा पहुँचने के पश्चात बच्चों को लेकर बस 21 अप्रैल को ही वापस आ जायेंगी। मध्यप्रदेश के बच्चों को कोटा से लाने एवं उन्हें घर तक पहुँचाने की व्यवस्था के लिये जिला प्रशासन द्वारा एक कंट्रोल रूम भी गठित किया जा रहा है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से समन्वय का काम किया जायेगा। कोटा प्रशासन द्वारा मध्यप्रदेश के बच्चों को चिन्हित कर भेजी जा रही बसों में बैठाकर उनके घर पहुँचाने हेतु रवाना किया जायेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए बच्चों को लाते समय संक्रमण से बचाने हेतु सभी सावधनियों को ध्यान में रखकर व्यवस्थायें सुनिश्चित की गई हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews