मध्यप्रदेश के जिला खरगोन से अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त

मध्यप्रदेश के जिला खरगोन से अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले में अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण ,परिवहन, विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्री हर्षवर्धन राय, सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देशन में आज जिले के बड़वाह एवं सनावद में आबकारी दल द्वारा संयुक्त रुप से बड़वाह के ग्राम- अगरबाड़ा में अबैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध ग्रामवासियों द्वारा की गई शिकायत पर कार्यवाही की गई जिसमें म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ‘क’ के तहत कुल 02 प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक श्री मुकेश गौर द्वारा दर्ज किये गए एवं 3 आरोपी क्रमशः संतोष पिता बेनीराम उम्र 35 वर्ष निवासी गवली मोहल्ला बड़वाह, विनोद उर्फ कालू पिता हुकुम चंद सोनी निवासी जयंती माता रोड बड़वाह एवं कालू पिता दशरथ भारुंड निवासी दुधापुरा थाना बड़वाह को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में 3 आरोपी सहित कुल 35 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा एवं एक एक्टिवा दोपहिया वाहन भी जप्त किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews