Hindi News

Indore News: 6 घंटे में 3 हत्या से फैली सनसनी, तफ्तीश में जुटी पुलिस 

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में बुधवार रात हत्या की 2 वारदात हुई जिसमें एक खजराना थाना क्षेत्र में दीवार पर नम्बर लिखने की बात पर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने आरोपियो को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वही दूसरी वारदात बाणगंगा थाना क्षेत्र में डबल मर्डर की वारदात हुई।

थाना क्षेत्र के करोलबाग के पास गौरव मिश्रा, अर्पित नाम के दो युवकों की चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दोनों पर आधा दर्जन अपराध दर्ज थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कुछ दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे थे तभी कोई विवाद हुआ और इन दोंनो पर हमला हुआ है। मृतक अर्पित जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर तक भागा लेकिन बच नही पाया । फिलहाल आरोपियो की तलाश जारी है। आशंका है कि इन्ही के दोस्तो के हत्या को अंजाम दिया है।

Read More: OBC आरक्षण के बढ़े प्रतिशत पर बरकरार रहेगी रोक, HC ने कहा- शिवराज सरकार पेश करे जवाब

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे साक्ष्य एकत्रित किए गए और पोस्टमार्टम के लिए दोनों की मृतक की बॉडी एमवाय पहुंचाई है। एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया वारदात की तफ्तीश जारी है। वही दूसरी घटना खजराना थाना क्षेत्र के पुष्पविहार कालोनी की है। यह से इरफान पिता लियाकत पटेल को गंभीर हालत में उपचार के लिए बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उसकी मौत हो गई। इरफान पर गणेश पाटिल, अमन नागर, दीपक पावर, अंकुश सेंगर ने चाकुओ से हमला किया था।

दरसअल दोनों पक्ष दीवार बनाने का काम करते है जिस पर नम्बर लिखने को लेकर विवाद हुआ था। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा मामले में पूछताछ जारी है। बता दे कि हत्या के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews