अब सोशल मीडिया पर बदला ‘महाराज’ का STATUS और DP

अब सोशल मीडिया पर बदला ‘महाराज’ का STATUS और DP

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।
कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास भले ही अभी भाजपा में कोई पद ना हो लेकिन उनका कद कितना बड़ा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिंधिया से जुड़ी हर बात खबर बनती है।अब सिंधिया ने भाजपा की औपचारिक सदस्यता लेने के बाद उनका सोशल मीडिया पर प्रोफाइल भी बदल गया है।हालांकि यह पहला मौका नही । इससे पहले नवंबर 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदल ली थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस नेता नहीं अब भाजपा नेता कहलाएंगे।

छह महीने पहले जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर एकाउंट पर परिचय बदलकर जन सेवक और क्रिकेट जिज्ञासु लिखा था और अपना नाम के साथ से कांग्रेस को हटा दिया था तब शायद कोई नहीं जानता होगा कि सिंधिया भाजपा में भी जा सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बदले अपने परिचय का प्रमाण 10 मार्च को मिल गया जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ दी और उसके बाद 11 मार्च को भाजपा जॉइन कर ली। अब सिंधिया ने एक बार फिर ट्विटर और फेसबुक पर अपनी डीपी बदल ली है। अब सिंधिया के ट्विटर और फेसबुक पर भाजपा नेताओं के साथ वाले फोटो और वीडियो अपलोड हैं। डीपी में सिंधिया गले में भगवा कपड़ा डाले दिख रहे हैं। सिंधिया की वेबसाइट भी अपडेट की जा रही है।

कांग्रेस से नाराज होकर भी बदली थी प्रोफाइल
इससे पहले नवंबर 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल बदल ली थी। उन्होंने अपने आपको धीरे-धीरे कांग्रेस से किनारा करते हुए प्रोफाइल में लिखा था- ‘समाज सेवक और क्रिकेट प्रेमी।’ वे पहले अपने प्रोफाइल में कांग्रेस महासचिव लिखते थे। 2002-2019 तक गुना लोकसभा सी से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री लिखते थे। वे नवंबर 2014 को ट्वीटर से जुड़े थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews