मैदान में उतरे कमलनाथ, BJP और सरकार को लिया आड़े हाथ

मैदान में उतरे कमलनाथ, BJP और सरकार को लिया आड़े हाथ

भोपाल/उज्जैन। शरद व्यास।

सौदे से सरकार (bjp) बनी , सौदे से मंत्रिमंडल बना , अब सौदे से विभाग भी बटेंगे यह कहना है मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीकमलनाथ(kamalnath)का दरअसल आज कमलनाथ ने उज्जैन (ujjain) में बाबा महाकाल के दर्शन के साथ ही कांग्रेस(congress) की ओर से चुनावी बिगुल फूंक दिया है।

जी हां प्रदेश में अब राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है, ओर इस हो भी क्यों नही चुनाव जो सर पर है, हालांकि तारीखों का एलान अभी नही हुआ है। तारीख का ऐलान जब होना होगा हो जाएगा। लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने अभी से चुनाव प्रचार में ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभाले हुए कमलनाथ आज से चुनाव अभियान में जुट गए हैं। कमलनाथ आज उज्जैन में महाकाल के दर्शन के साथ चुनाव अभियान की शुरुआत कर चुके है साथ है अपने बयानों के तरकश से कमलनाथ ने बीजेपी और शिवराज पर हमला बोला है।

दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कमलनाथ ने कहा कि सौदे बाजी की सरकार बनी है बीजेपी की ओर सौदे बाजी का ही मंत्री मंडल है और सौदे बाजी के बाद ही विभाग मिलेंगे हालांकि उन्होंने साफ कह दिया कि आज मैं उज्जैन भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आया हूं। मेरी इच्छा है कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद हम सबको मिले , प्रदेश को मिले ताकि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहें , नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रहें इसके लिये आज मै भगवान महाकाल से प्रार्थना करने आया हूँ।

चुनावी माहौल है शिवराज कैसे पीछे रहते शिवराज ने भी दिल्ली से भोपाल पहुचते ही कमलनाथ ओर कांग्रेस पर चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस को जो करना है करे लेकिन भगवान के आशीर्वाद के साथ साथ जनता का आशीर्वाद भी जरूरी होता है और जो काम करेगा उसे मिलेगा आशीर्वाद।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews