जनता कर्फ्यू के दिन भी सिंगरौली में खुली रही शराब दुकानें, सड़कें वीरान

जनता कर्फ्यू के दिन भी सिंगरौली में खुली रही शराब दुकानें, सड़कें वीरान

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

एक तरफ जहाँ सिंगरौली जिले में जनता कर्फ्यू का लोगो ने स्वागत करते हुए अपने अपने घरों में रहकर प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर एक दिन के जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है। यहाँ तक सभी राजनैतिक पार्टियो ने भी जनता कर्फ्यू का स्वागत किया है। जिसके कारण सिंगरौली जिले के दुकाने बंद रही और सड़के सुनी दिखाई दी लेकिन वही दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से महज कुछ दूरी पर शराब दुकाने खुली रही।

जिले में धारा 144 प्रभावशील होने के बावजूद नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए सुबह से सिंगरौली के बैढ़न मुख्यालय में संविदाकार अखंड प्रसाद दुबे द्वारा संचालित शराब की दुकान खुली रहीं। जबकि जिला प्रशासन द्वारा भी लगातार जनता कर्फ्यू को सफल बनाये जाने की अपील की गई थी। जिसका असर भी सिंगरौली जिले में देखने को मिल रहा है लेकिन शराब दुकान का बंद न होना कही न कही खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews