पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए यहाँ मिल रहा लोन, लोगों की लगी भीड़

पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए यहाँ मिल रहा लोन, लोगों की लगी भीड़

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। अभी तक आपने होम लोन, एजुकेशन लोन, व्हीकल लोन, पर्सनल लोन ही सुना होगा लेकिन अब पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) पर भी लोन (Lone)  दिया जा रहा है। चौंकिए नहीं, ये काम कोई कंपनी नहीं कर रही बल्कि यूथ कांग्रेस (Youth Congress) कर  रही है।

दरअसल पेट्रोल डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस (Congress) केंद्र सरकार पर हमलावर है।  पिछले दिनों मध्यप्रदेश कांग्रेस (MP Congress)  के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल पंप के बाहर धरना दिया था और अब यूथ कांग्रेस (Youth Congress) ने आज सोमवार को ग्वालियर में विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – MP News: मंगलवार से होगी समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी, जानें क्या रहेगा रेट

यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस के प्रदर्शन से अलग था।  यूथ कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना के नेतृत्व में चेतकपुरी पेट्रोल पंप पर स्टॉल लगाकर पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) भरवाने के लिए जनता को लोन बांटे। खास बात ये थी कि लोन नॉन रिफंडेबल था।  लोन वितरण कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, पूर्व यूथ कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष केदार कंसाना, ग्रामीण यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कपिल गुर्जर, जिला महासचिव जसवंत वर्मा, धीरज बाथम, सीमा समाधिया, बीना भारद्वाज, जीतेंद्र भदौरिया, मोटू यादव, अजय गुर्जर, संकल्प गोस्वामी, हर्ष चौहान, इशांत चौहान, विश्वजीत सिंह भदौरिया, अनिल शर्मा, बिट्टू, संजय बघेल, अभिमानी पुरोहित, अनूप शिवहरे, शिवा तोमर सहित कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें – Unlock हुआ बाजार तो उमड़ने लगी भीड़, नहीं दिख रहे चेहरे पर मास्क न ही आपस में दूरी

यूथ कांग्रेस के पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) लोन काउंटर को देखकर वहां भीड़ लग गई और दो पहिया वाहन चालकों ने यूथ कांग्रेस से नॉन रिफंडेबल लोन लिया और धन्यवाद दिया।  जिलाध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना ने कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ रही है जिसने युवाओं और बेरोजगारों की कमर तोड़ दी है इसलिए हम युवाओं और बेरोजगारों को लोन नॉन रिफंडेबल लोन दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना हुआ सस्ता, चांदी हुई तेज, जाने आज का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews