Lockdown Return: फिर बढ़े कोरोना के केस, राज्य में इतने दिन बढ़ाया गया लॉकडाउन

लॉकडाउन

लॉकडाउन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में एक बार फिर से कोरोना केस (corona cases) में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार लॉकडाउन (Lockdown) को बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान राज्य में कुछ मामलों में प्रतिबंध (ban) पर छूट दी जाएगी। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) को 21 जून तक बढ़ाने की घोषणा की है।

दरअसल गुरुवार को गोवा में कोरोना के 472 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या और मृतकों की बढ़ती तादाद को देखते हुए एक बार फिर से गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (pramod sawant) ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने का फैसला लिया है। इस दौरान 50 लोगों के साथ शादी जैसे कार्यक्रम आयोजित करने की छूट दी जाएगी।

Read More: VIDEO: मानसून का असर, मप्र में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

इसके अलावा पंचायत और नगरपालिका क्षेत्रों में बाजार को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। किसी भी राज्य से गोवा में प्रवेश करने के लिए ICMR टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट आवश्यक है कोरोना नेगेटिव वाले को ही राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी इस मामले में कलेक्टर द्वारा आदेश जारी करवाए गए हैं।

मामले में कहा गया है कि व्यक्ति को कोरोना टेस्ट जैसे RT-PCR, सीबीएनएएटी, रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही राज्य में प्रवेश दी जाएगी। बता दे कि देश भर में एक बार फिर से कोरोना केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना केसों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार एक बार फिर से अलर्ट मोड में आ गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews