ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन पर हमले का विरोध, जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, पुलिस से मांगी कार्रवाई की डिटेल

जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा के बीच इस तरह का हमला हो सकता है तो सामान्य दिनों में कोई भी बड़ी घटना हो सकती है एसोसियेशन ने इस घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई है।
GR Medical College Gwalior Junior Doctors announce strike

GR Medical College Gwalior Junior Doctors announce strike

ग्वालियर के गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ पर कल सोमवार को हुए हमले को लेकर जूनियर डॉक्टर्स में आक्रोश है, उन्होंने वीवीआईपी प्रोटोकॉल के बीच हुई इस घटना पर प्रशासन से जवाब माँगा है और इसके विरोध में कल 21 अक्टूबर से कलम बंद हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में पिछले दिनों हुए ट्रक हादसे में 16 श्रद्धालुओं ने अपनी जान गंवा दी, दुर्घटना में घायल हुए कई लोग जयारोग्य अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं , इन घायलों को देखने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल सोमवार को ग्वालियर आये थे, वे जब ट्रॉमा सेंटर से घायलों क हाल जाने के बाद लौट गए तभी अचानक एक व्यक्ति ने कॉलेज डीन डॉ आरकेएस धाकड़ पर हमला कर उनको चांटा मार दिया।

सीएम के अस्पताल से निकलते ही डीन डॉ धाकड़ पर हमला  

युवक द्वारा हमला करते ही वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उनकी पिटाई लगाने लगे, पुलिस ने बीचबचाव कर उसे भीड़ से बचाया तो वो चिल्लाने लगा मैं पागल हूँ, पुलिस उसे पकड़कर ले गई, उसकी पहचान मनोज शर्मा के रूप में हुई वो पेशे से वकील बताया जाता है, मनोज शर्मा इस तरह की घटना करने का आदी है, उसपर कई साल पहले ग्वालियर कलेक्ट्रेट में एडीएम पर हमला करने, सुरेश कलमाड़ी पर जूता फेंकने, सुब्रत राय सहारा पर स्याही फेंकने सहित कई अपराध पुलिस थानों में दर्ज हैं।

JUDA ग्वालियर ने 21 अक्टूबर से कलमबंद हडताल घोषित की 

अब इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स एकजुट हो गए हैं, जूनियर डॉक्टर एसोसियेशन ने डीन पर हमले के विरोध में हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है, जूडा अध्यक्ष धुआराम गुर्जर ने बताया कि हम कल 21 अक्टूबर से कलम बंद हड़ताल पर जा रहे हैं उन्होंने कहा जब वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान इतनी बड़ी घटना हो सकती है तो फिर कैसे माना जाये कि हम डॉक्टर्स सुरक्षित हैं।

JUDA ने पुलिस से मांगी अब तक की कार्रवाई की जानकारी 

डॉ गुर्जर ने कहा इस षड्यंत्र के पीछे के लोगों का खुलासा होना चाहिए , उन्होंने कहा इस बात की जाँच होनी चाहिए कि क्या वो केवल डीन डॉ धाकड़ पर ही हमला करने आया था या फिर उसका निशाना कोई वीवीआईपी था,  उन्होंने कहा हम कलमबंद हड़ताल तब तक रखेंगे जब तक इस षड्यंत्र का खुला नहीं हो जाट और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती, एसोसियेशन ने पुलिस से आरोपी पर की गई कार्रवाई और अब तक की गई विवेचना की जानकारी कल 21 अक्टूबर 12 बजे तक उन्हें उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है।

इमरजेंसी सेवाएं और मनोरोग विभाग चालू रहेगा 

जूडा अध्यक्ष डॉ गुर्जर ने कहा हड़ताल के दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी और चूँकि बताया गया है कि हमलावर मानसिक रोगी है इसलिए मानोरोग विभाग की सेवाएं भी जारी रहेंगी जिससे यदि इस तरह का कोई रोगी आये तो उसे इलाज मिल सके शेष सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

हमले के बाद भीड़ ने आरोपी की पिटाई की, पुलिस ने बचाया  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के डीन पर हमले का विरोध, जूनियर डॉक्टर्स ने किया हड़ताल का ऐलान, पुलिस से मांगी कार्रवाई की डिटेल