Lockdown2: स्पेशल टीम की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 11 लाख रुपए के अवैध शराब जब्त

Lockdown2: स्पेशल टीम की शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 11 लाख रुपए के अवैध शराब जब्त

सागर।

मध्य प्रदेश(madhya pradesh) के सागर(sagar) जिले में सागर मुख्यालय की स्पेशल टीम(special team) द्वारा शराब माफिया पर एक बड़ी कार्रवाई की गई। जहां मुख्यालय की स्पेशल टीम ने लगभग 324 पेटी अंग्रेजी देसी शराब की पेटियां जब्त की है। जिसकी कीमत 11 लाख रुपए बताई जा रही है।

दरअसल लॉकडाउन(lockdown) के बीच प्रदेश के सागर जिले में अवैध शराब माफिया पर सागर मुख्यालय की स्पेशल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीबन 11 लाख रुपए के अवैध शराब जब्त किए हैं। वहीं खबरों के मुताबिक स्पेशल टीम द्वारा इस कार्यवाही की सूचना लोकल पुलिस को भी नहीं दी गई थी।

बता दें कि जब्त की गई 324 पेटी अंग्रेजी देसी शराब की पेटियों में करीबन 2674 लीटर शराब होने के अनुमान है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से शराब के अवैध कारोबार में तेजी आई है। वहीं इससे पहले मध्य प्रदेश के रायसेन में भी 50 हजार रूपए के अवैध शराब जब्त किए गए थे। जिसे भोपाल के रास्ते रायसेन पहुंचाया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews