Hindi News

लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, महिला क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) की राजधानी भोपाल (bhopal) में लोकायुक्त पुलिस (loakyukt police) ने बड़ी कार्रवाई की है। गांधी नगर वार्ड संख्या एक महिला क्लर्क को रिश्वत (bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार (arrest) किया गया है। जानकारी के मुताबिक सहायता राशि की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर महिला क्लर्क द्वारा 10000 रुपए की मांग की गई थी। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

दरअसल घटना राजधानी भोपाल के गांधी नगर वार्ड संख्या 1 की है। नूर मोहम्मद खान वार्ड संख्या 1 (ward number 1) नगर निगम गांधीनगर में रहते हैं जिनके बेटे सलमान की मौत 26 नवंबर 2019 को हुई थी। 22 वर्षीय सलमान की मौत हबीबगंज रेलवे स्टेशन के पास गिरने के कारण लगी चोट से हुई थी। इसके बाद शासन की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि के लिए सलमान के पिता नूर मोहम्मद खान ने आवेदन किया था।

Read More: Indore News: अभिभाषक संघ चुनाव की मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां, संशोधित सूची जल्द होगी जारी

वही सहायता राशि की फाइल को आगे बढ़ाने के नाम पर वार्ड संख्या 1 की महिला क्लर्क जीशान जैदी ने नूर मोहम्मद खान से 10,000 की मांग की थी। इसके बाद नूर मोहम्मद ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक भोपाल से की। आवेदक की शिकायत के बाद एसपी के निर्देशन पर लोकायुक्त पुलिस ने महिला क्लर्क को पकड़ने के लिए प्लान तैयार किया।

वहीं आवेदक को रिश्वत की राशि लेकर महिला क्लर्क के पास भेजा। जिसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला क्लर्क जैदी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews