लोकायुक्त का शिकंजा, डाटा एंट्री ऑपरेटर और भृत्य रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त का शिकंजा, डाटा एंट्री ऑपरेटर और भृत्य रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

डबरा।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने बीआरसी कार्यालय में छापा मारकर डाटा एंट्री ऑपरेटर और भृत्य को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।आरोप है कि दोनों ने बजरंग स्व सहायता समूह के भुगतान राशि की रसीद देने के एवज में 3300 रुपए की रिश्वत की मांग थी । लोकायुक्त टीम ने उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डाटा एंट्री ऑपरेटर अतुल गुप्ता और भृत्य नरेंद्र पिप्पल ने देवरा गांव में संचालित बजरंग स्व सहायता समूह के भुगतान राशि की रसीद देने के एवज में 3300 रुपए की रिश्वत की मांग की थी लेकिन सौदा दो हजार में तय हुआ था।फरियादी ब्रजेंद्र सिंह रावत ने इसकी शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की थी और सबूत के तौर पर रिकार्डिंग भी सौंपी थी। टीम ने योजना बनाकर फरियादी को पैसे लेकर भेजा।।फरियादी रावत ने बीआरसी कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर अतुल गुप्ता को यह राशि दी। बाद में गुप्ता ने एक हजार रुपए भृत्य को दे दिए। पैसे दिए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने छापाकर दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया॥ दोनों के हाथ धुलाने पर वह लाल हो गए।लोकायुक्त टीम ने उक्त दोनों कर्मचारियों के खिलाफ रिश्वत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews