मंदसौर।तरुण राठौर।
देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है जिसे देखते हुए प्रशासन लाकडाउन लगाया है। जिसकी वजह से सभी लोग अपना व्यपार व्यवसाय बन्द कर घर पर है। जबकि हालातो को देखते हुए रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों से निवेदन किया था कि वह इस मुसीबत के समय में लोगों की तीन माह तक किश्त न काटे। क्योंकि लाकडाउन की वजह से वह इस पूरे महा व्यपार नही कर पाए हैं। इसी वजह से वह आप लोगो की किश्त नहीं चुका पाएगे। किन्तु बैंको ने रिजर्व बैंक के इस आग्रह को नहीं मानते हुए। बैंक खतों से किश्त काटना शुरू कर दी। जिससे लोग परेशान हो रहे है क्योंकि कई लोग ऐसे है जिनके खातों में किश्त जमा करने इतने रुपए भी नहीं है। यदि बैंक ऐसे में उनके खातों से किश्त काटती है। वह किश्त नहीं कटेगी। ओर उसका सीवी बिगड़ेगा। जिसकी वजह से वह डिफाल्टर हो जाएगा। और आएगे बैंक उससे लोन नही देगी।जिसकी चिंता लोगों का सताने लगी। वहीं बैंक है कि वह इस मुसीबत के समय में किश्त काटकर ओर मुशीबत में डाल रहे है।
कोरोना संकट के बीच खातों से किश्त काट रहे बैंक, लोग परेशान
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






