जनसंवाद : भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर लिया कार्यक्रम में हिस्सा

जनसंवाद : भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर लिया कार्यक्रम में हिस्सा

टीकमगढ़।आमिर खान।

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यालय टीकमगढ़ में आज शाम 4 बजे मध्यप्रदेश जन संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। मोदी 2 कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में बड़ी-बड़ी वर्चुअल रैली के आयोजन किए जा रहे हैं।

इसी श्रंखला में मध्यप्रदेश में एक लाख से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजनों ने इस रैली में सहभाग कर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के संवाद को सुना। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अमित नुना, अभिषेक खरे , बृजकिशोर तिवारी, जीतू सेन, मुन्ना साहू, प्रफुल्ल द्विवेदी, पूनम अग्रवाल, अनीश खान, आशीष तिवारी, सुनील खटीक, बाल किशन विश्वकर्मा, रितेश भदौरा, विभा श्रीवास्तव, रोहित खटीक, रोहित बैसाखीया, शिवचरण उटमालिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews