इस जिले में मिलें पाँच नए पॉजिटिव, एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित

इस जिले में मिलें पाँच नए पॉजिटिव, एक ही परिवार के 3 लोग संक्रमित

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में आज भी कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटीव केस सामने आए है।मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना के पाँच और पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। नये मामलों में इंदिरा हाई स्कूल माढ़ोताल निवासी पूर्व में पॉजिटिव पाई गई बुजुर्ग महिला के पति जिनकी उम्र 65 साल है। 37 वर्षीय उनकी बहुऔर आठ वर्ष का पोता भी शामिल है।

इनके अलावा गोहलपुर सब्जी मंडी का 24 वर्षीय युवक और गलगला में सलवार सूट बनाने की इकाई चलाने वाला आदर्श नगर गुरुद्वारा के पास का 48 वर्षीय पुरुष शामिल है।इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 335 हो गई है।जबकि इनमें से 263 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 59 हो गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews