गुना में बोले भदौरिया- कमलनाथ नहीं निकलते थे बंगले से भी बाहर

गुना में बोले भदौरिया- कमलनाथ नहीं निकलते थे बंगले से भी बाहर

गुना, विजय जोगी। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा आज किसानों के खाते में सहायता राशि डाली गई एवं इस संदर्भ में एक कार्यक्रम का भी आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया भी शामिल हुए।

इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष व गुुना विधायक गोपीलाल जाटव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे मंच को संबोधित करते हुए अरविंद भदौरिया ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के पीड़ा को भलीभांति समझा हे और आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के खाते में मुआवजा राशि डाली है। कमलनाथ सरकार के समय दिल्ली और छिंदवाड़ा में ही विकास कार्यों के बारे में चर्चा होती थी। मध्यप्रदेश के भोपाल में कमलनाथ अपने बंगले से भी बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन जबसे शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं तब से योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है और गरीब और किसान लोगों को हर संभव मदद हमारी सरकार द्वारा दी जा रही है। हमारा धर्म संकल्प है कि जो योजनाएं पहले चल रही थी और भी ठीक तरीके से उनका क्रियान्वयन किया जाए और हर गरीब और मजदूर को उसका हक मिले यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews