बैतूल से लौटते हुए केंद्रीय मंत्री का काफिला हादसे का शिकार, आपस में भिड़ीं गाड़ियां

बैतूल से लौटते हुए केंद्रीय मंत्री का काफिला हादसे का शिकार, आपस में भिड़ीं गाड़ियां

बैतूल, वाजिद खान। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan, Minister for Petroleum & Natural Gas and Steel) के काफिले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो गई। बाचा ग्राम से लौटते समय काफिले के आगे पीछे चल रहे चार वाहन आपस में टकरा गए। घटना में आमला विधायक योगेश पण्डागरे की गाड़ी को प्रशासनिक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। विधायक की गाड़ी में सांसद डीडी उइके व डॉ जयसिंह पूरे बैठे हुए थे। इस घटना में  विधायक के गनमैन व निज सहायक को मामूली चोट आई हैं।

घटना स्थल कोतवाली थाना क्षेत्र के पाढर चौकी के अंतर्गत आता है। बाचा गांव से लौटते वक्त हाइवे पर हादसा हुआ। विधायक योगेश पण्डागरे मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ उनकी गाड़ी में बैठे थे। सांसद डीडी उइके, डॉ अरुण जयसिंह पूरे व गनमैन सहित निज सहायक जिस दूसरी गाड़ी में बैठे थे उसमें ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो पीछे आ रहे प्रशासनिक अधिकारी की गाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। इसमें गनमैन को सिर पर मामूली चोट आई है, बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। बता दें कि भारत सरकार में प्राकृतिक गैस एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान आज बैतूल में ओएनजीसी के सीएसआर मद से बनने वाले किसान ट्रेनिंग भवन का भूमिपूजन करने पहुंचे थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews