लंबे समय से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लंबे समय से चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

सिंगरौली जिले के मोरवा थाना अंतर्गत थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी द्वारा लगातार अपराध पर ऑपरेशन शिकंजा के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है क्षेत्र में लूट चोरी व अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपियों को मोरवा पुलिस के द्वारा सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व सिंगरौली एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में लगातार धर पकड़ की जा रही है आपको बता दे कि घर मे घुसकर नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण के चोरी में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया है इन चोरों के द्वारा पिछले वर्ष लगातार तीन चोरियों को अंजाम दिया था वही चोरी के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहे थे

दिनांक 30.06.2019 को अपराध क्र 309/2019,दिनांक 25.06.2019 को अपराध क्र 286/2019 और दिनांक 01.04.2019 को अपराध क्र 151/2019 पंजीबद्ध किया गया था तीनो ही चोरियों में तीन आरोपी शामिल थे जिसमें से पहले आरोपी महेन्द्र पाल निवासी खिरवा को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन दो आरोपी बिरझु गोंड निवासी बगैया व अजय बैगा निवासी कनुहड़ चोरी के बाद लगातार फरार चल रहे थे जिनमे से आज एक को चितरंगी से तथा दूसरे को अनपरा से गिरफ्तार किया गय

एक अन्य आरोपी भी चढ़ा मोरवा पुलिस हत्थे

वही आज मोरवा पुलिस को एक और सफलता मिली एक अन्य शातिर बदमाश ददाले बैगा कनुहड़ को अपराध क्र 237/2020 धारा 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया आरोपी पर पूर्व में 8 चोरी लूट अपराधों के मामले में जेल जा चुका है

एक हप्ते में चोरी,लूट के मामले में फरार चल रहे 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मोरवा का पदभार संभालते ही थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी अपने सीनियर अधिकारियों सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी के मार्गदर्शन में ताबतोड़ कार्यवाही करते हुए एक हप्ते में टीम बनाकर घटना दिनांक से फरार चल रहे चोरी लूट के शातिर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिस पर आरोपियों को धारा 173 (8) जा.फौ. के तरह चालान पेश किया गया

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक विनय शुक्ला,सहायक उप निरीक्षक साहबलाल सिंह,प्रधान आरक्षक डी.एन. सिंह,जयराम प्रसाद गुप्ता,अजय पांडेय,आरक्षक संजय सिंह परिहार,मंगलेश्वर सिंह,राकेश कुमार,सुबोध सिंह व महिला आरक्षक पूजा त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews