Hindi News

MP : निगम मंडल में नियुक्तियां, इमरती देवी को मिला लघु उद्योग निगम

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर खुलकर सामने आ रही है। दरअसल मध्य प्रदेश निगम मंडल (Madhya Pradesh Corporation Board) में नियुक्तियां (appointment) की जा रही है। इन नियुक्तियों में प्रमुख चेहरों को जगह मिली है। जिन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read More : कोरोना ने बढ़ाई चिंता, CM Shivraj की बड़ी बैठक, अधिकारियों को मिले प्रतिबंध संबंधित ये निर्देश

नवीन नियुक्तियों के मुताबिक

  • ऐंदल सिंह कंसाना (Aindal Singh kansana) को एमपी एग्रो (MP Agro) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
  • विनोद गोटिया (vinod gotiya) को पर्यटन निगम का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • इमरती देवी (Imarti Devi) को लघु उद्योग निगम सौंपा गया है।
  • गिर्राज दंडोतिया (girraj dandotiya) को ऊर्जा विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • रघुराज कंसाना पिछड़ा वर्ग आयोग वित्त निगम के अध्यक्ष बने है।
  • मंजू दादू को मंडी बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • रणवीर जाटव को संत रविदास हस्तशिल्प और हथकरघा विकास निगम का अध्यक्ष पद सौंपा गया है।
  • मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल को नियुक्त किया गया है।
  • मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती को बनाया गया है।
  • राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का जसवंत जाटव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र लटोरिया को नियुक्त किया गया है।
  • नरेंद्र बिरथरेको मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • राजकुमार कुशवाहा को मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने उपचुनाव से पहले सभी नेताओं को मंत्री पद का दर्जा दे दिया है। सिंधिया समर्थक सभी पराजित नेताओं को मंत्री पद का दर्जा दिलाए जाने की कवायद लंबे समय से चल रही थी। वही इन नियुक्तियों में 25 नेताओं को मंत्री और राज्य मंत्री पद का दर्जा दिया गया है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews