डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा की सीट पर हुए उपचुनाव के शुरुआती नतीजों में जोबट,खंडवा पोस्टल बैलेट मे भाजपा आगे चल रही है, वही खंडवा लोकसभा सीट के बुरहानपुर में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पास कार्ड नहीं दिखने पर गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका। कार्ड दिखाने पर ही उन्हे अंदर जाने दिया गया। इसके पहले ज्ञानेश्वर पाटिल अपनी पत्नी जयश्री पाटिल के साथ सुबह 5 बजे बुरहानपुर के ऐतिहासिक रोकड़िया हनुमान मंदिर पहुंचे थे। यहां पहुंचकर ब्रह्म मुहूर्त में उन्होंने भगवान रोकड़िया हनुमान को चोला चढ़ाकर मुकुट पहनाया। आरती की और अपनी जीत के लिए मनोकामना की। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण सिंह पुरनी ने बुरहानपुर में मतगणना केंद्र के पास हनुमान मंदिर जाकर दर्शन किए।
MP उपचुनाव: जोबट,खंडवा पोस्टल बैलेट मे भाजपा आगे

ताजा खबरें
View More →रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत बड़वानी में अवैध गांजे की खेती पर पुलिस का शिकंजा, 1753 पौधे किए जब्त, आरोपी फरार, तलाश जारी एक्शन में RBI, अक्टूबर में 3 बैंकों पर प्रतिबंध और एक पर लगा जुर्माना, कई फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द इंदौर में जमीन के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पैसे मांगने पर दंपति ने दी धमकी Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें