Hindi News

MP में फिर बढ़े कोरोना केस, 10 दिन में 95 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP में फिर बढ़े कोरोना केस, 10 दिन में 95 पॉजिटिव, इन जिलों की हालत गंभीर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में कोरोना (corona) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जितने मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव (positive) आ रही है। उससे ज्यादा स्वस्थ हो अपने घर वापस लौट रहे हैं। दरअसल बीते 24 घंटे में MP में 8 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल (bhopal) में देखे गए हैं। भोपाल में 4 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

दरअसल बीते 24 घंटे में भोपाल में 4 नए मामले सामने आए। इसके अलावा जबलपुर में दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इंदौर शिवपुरी में भी एक मामले सामने आए हैं। हालांकि शुक्रवार को 11 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं।मध्यप्रदेश में जितने भी संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सभी संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री (Travel history)  निकाली जा रही है। संक्रमित मरीजों में एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। एक तरफ जहां राजधानी भोपाल में 27 एक्टिव मामले हैं। वहीं पूरे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 107 है।

Read More: 16 अक्टूबर को CWC की बैठक, जल्द मिलेगा पार्टी अध्यक्ष!

शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कोरोना से एक मरीज की मौत देखी गई है। हालांकि इससे पहले 29 सितंबर को विदिशा में कोरोना से मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं बीते 10 दिनों में मध्यप्रदेश में 95 नए मामले देखने को मिले हैं। जिनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल में 41 रिकॉर्ड किए गए। इसके अलावा इंदौर में 24, जबलपुर में 7 खंडवा में ६, शिवपुरी में चार, बालाघाट में तीन सहित सागर, रतलाम शहडोल, राजगढ़, छतरपुर में भी पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

मध्यप्रदेश में अब तक 10523 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं। जबकि 7 लाख 82 हजार 549 लोग स्वस्थ हो अपने घर वापस लौटे हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 107 है। वही रिकवरी रेट 98.65% रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.01% रिकॉर्ड किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews