सांसद के पी यादव ने की पलायन कर आए मजदूरों के लिए रोजगार की मांग

सांसद के पी यादव ने की पलायन कर आए मजदूरों के लिए रोजगार की मांग

गुना।विजय कुमार जोगी। क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी यादव ने गुना-शिवपुरी, अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के कोरोना संबंधित विषय को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं अर्जुनराम मेघवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संसदीय क्षेत्र की समस्याओं व पलायन कर आए मजदूरों के लिए रोजगार की मांग को लेकर अवगत कराया ।

भाजपा (BJP) के जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने मीडिया सेल के हवाले से बताया कि सोमवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ के पी यादव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्रीयों से चर्चा कर बाहर से पलायन कर आए मजदूरों के लिए रोजगार की मांग की और जो मध्यमवर्गीय परिवार हैं जो बाहर जॉब कर रहे हैं उनको भी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सांसद यादव ने गुना-शिवपुरी व अशोकनगर के लिए कोरोना जांच के लिए पैथोलॉजी लैब की विषय की ओर भी ध्यानाकर्षित किया है। एवं इंदौर सहित अन्य राज्यों के शहरों में फंसे क्षेत्र के छात्रों की घर वापसी के विषय मे मंत्रीद्वय को अवगत कराया।

इसी के साथ सांसद यादव ने बताया कि जो छात्र, मजदूर और आम नागरिक जो लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों के शहरों में फंसे हैं। उनके भोजन व स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा कर जानकारी दी। एवं उनके घर वापसी को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास को सराहनीय बताया। साथ ही सांसद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोरोना योद्धाओं की रक्षा के लिए देश हित मे लाए गए अध्यादेश का स्वागत कर आभार भी माना।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews