MP: ‘पन्ना’ ने फिर दिया “हीरा”, लॉकडाउन में चमकी मजदूर की किस्मत

MP: ‘पन्ना’ ने फिर दिया “हीरा”, लॉकडाउन में चमकी मजदूर की किस्मत

पन्ना।

कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से एक तरफ जहां शहर के मजदूरों के आर्थिक स्थिति बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। वहीं मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में मजदूरों की किस्मत चमक गई। दरअसल पन्ना जिले के एक खदान से 10 कैरेट 69 सेंट का एक हीरा पाया गया है। जिसकी कुल कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। हीरा मिलने के बाद खदान के 9 मजदूरों की किस्मत चमक उठी है।

दरअसल मध्य प्रदेश का पन्ना जिला हीरे के लिए काफी मशहूर है। यहां कई किसान और मजदूरों को कीमती हीरे पहले भी मिल चुके हैं। मंगलवार को हुई खुदाई में खदान के 9 मजदूरों को 10 कैरेट 69 सेंट का हीरा मिला है। जिसके बाद हीरे को नीलामी के लिए कार्यालय में रखा गया है। बता दें कि पन्ना की खदान से सबसे महंगा हीरा अक्टूबर 1961 में निकला था। जो 44.55 कैरेट का था। वही उस समय इस की कीमत 3 लाख आंकी गई थी।

बता दें कि पन्ना जिला दुनियाभर में हीरा के लिए जाना जाता है। यहां हर माह किसी न किसी मजदूर की लाटरी लगती ही है। बस इसी आस से मजदूर भी सालों-साल तक हीरा की चाल बीनते रहते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews