Hindi News

संविधान का अपमान करने वाले विधायक पर सख्त सरकार, Narottam ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
संविधान का अपमान करने वाले विधायक पर सख्त सरकार, Narottam ने दिए कार्रवाई के निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश(MP) में उपचुनाव (by-election) से पहले जुबानी जंग शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल (babulal jandel) अपनी सीमाएं लांघ दी है। दरअसल उन्हें विधानसभा में संविधान की किताब जलाने की धमकी दे डाली। जिस पर अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने सख्त नाराजगी व्यक्त की है। उसके साथ ही साथ उन्होंने कांग्रेस विधायक बाबूलाल जंडेल पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में संविधान की किताब जलाने की धमकी देकर सीमा का उल्लंघन किया है। जिसके बाद अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस विधायक पर राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसके लिए प्रदेश के DG को निर्देश दिए हैं।

Read More: EOW की बड़ी छापेमार कार्रवाई, रिटायर्ड पंचायत CEO के घर मिली 85 लाख रुपए की अतिरिक्त संपत्ति

बता दें कि श्योपुर जिले से कांग्रेस के विधायक बाबूलाल जंडेल ने बारिश के कारण प्रभावित हुए किसानों की समस्या को विधानसभा में उठाने की बात की थी और कहा था कि यदि मुख्यमंत्री ने किसानों के मुआवजे पर गंभीरता नहीं दिखाई तो वह कानून की किताब जलाकर मुख्यमंत्री के आंखों में झोंक देंगे। इतना ही नहीं, विधायक ने यह भी धमकी दी थी वह विधानसभा के अंदर संविधान की किताब जला देंगे।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews