नीमच।श्याम जाटव। लॉक डाउन के दौरान कई गांवों में कच्ची जहरीली शराब बनाने वालों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरूवार को आबकारी टीम ने कच्ची शराब बनाने वाले कई ठिकानों पर दबिश दी, जहां पर भारी मात्रा में महुआ लहान मिला है, जिसे नष्ट कराया गया है। टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो हाथभटटी शराब बेच रही थी। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से जानलेवा कच्ची शराब बेचने और बनाने वालों में हडकंप मचा हुआ है।
जिले में हाथभटटी कच्ची शराब बनाने का गौरखधंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध शराब बनाने के ठिकाने संचालित हो रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अभियान की शुरूआत कर दी है। लगातार आबकारी विभाग को सफलता मिल रही है। बीते दिनों चडौली सहित अन्य गांवों में दबिश दी गई थी, जहां पर भारी मात्रा में महुआ लहान नष्ट करवाया गया था। जिला आबकारी अधिकारी अनिल सचान ने बताया कि गुरूवार को ग्राम आम्बा चडौल और कुतली के पास जंगलों में दबिश दी गई। करीब 600 किलो महुआ लहान मिला है, जिससेे कच्ची जहरीली शराब बनाई जाने वाली थी, इसे नष्ट करवाया गया है, जिसकी कीमत करीब छह लाख रूपए है। महुआ लहान करीब 40 डिब्बों में अलग—अलग जगहों पर भरकर रखे गए थे। हाथभटटी कच्ची शराब बनाने के कई उपकरण जब्त किए गए है। रोशनी पति राजू निवासी आम्बा चडौल को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से तीन लीटर कच्ची शराब जब्त की गई है। यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आबकारी विभाग का कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा, भारी मात्रा में महुआ लहान जब्त
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






