अब किसानों को लेकर दिग्विजय के विधायक बेटे ने शिवराज से की ये मांग

अब किसानों को लेकर दिग्विजय के विधायक बेटे ने शिवराज से की ये मांग

गुना।विजय कुमार जोगी।

कोरोना वायरस ने तेजी से मध्यप्रदेश में अपने पांव फैला लिए हैं। जिसके बाद से प्रदेश के हर इलाके हर क्षेत्र प्रमुख अपने क्षेत्र एवं राज्य को लेकर चिंतित है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो जारी कर सरकार से कुछ मांगे की है। राघौगढ़ विधायक ने कहा है कि इस महामारी के वक़्त में जिन दो लोगों के बारे में सोचने की सबसे ज्यादा जरूरत है। वह है किसान और मजदूर।

राघौगढ़ विधायक ने राज्य शासन से अपील की है कि वह दूसरे राज्य में फंसे राज्य के मजदूरों को जल्द से जल्द उनके गृहनगर वापस लेकर आएं। लॉक डाउन के बाद सरकार को सबसे पहले यह प्रयास करना चाहिए के बाहर फंसे इन मजदूरों को अपने राज्य वापस लाया जाए। वहीं किसानों के हित पर बोलते हुए राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक सिंह ने कहा कि किसानों की फसलें कट चुकी है। ऐसा वक्त है जब किसान अपनी फसल मंडी में बेचने जाता है। किंतु लॉक डाउन एवं महामारी को लेकर वे लोग भी चिंतित हैं। उनमें से कुछ किसानों से दूरभाष पर मेरी चर्चा हुई। जहां किसानों का मत यह है कि गेहूं के उपार्जन पंचायत स्तर पर होनी चाहिए ताकि इस महामारी के बीच सोशल डिस्टेंस मेंटेन की जा सके।

राघौगढ़ विधायक ने विश्वास जताया है कि पिछले कुछ दिनों पहले हुई अति वर्षा और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई राज्य सरकार द्वारा जरूर की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे तब अतिवर्षा और ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को 100% मुआवजा दिया गया था। राघौगढ़ विधायक ने उम्मीद की है कि राज्य शासन भी जल्द से जल्द किसानों को उनका मुआवजा देगी। वहीं उन्होंने इस महामारी के समय अपने जान पर खेल लोगों की मदद कर रहे डॉक्टर्स नर्सेज एवं प्रशासन के अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए उनका हौसला अफजाई किया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews