Hindi News

Omicron News : UK में ओमिक्रोन से पहली मौत, पीएम ने की पुष्टि

Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
Omicron News : UK में ओमिक्रोन से पहली मौत, पीएम ने की पुष्टि

लंदन, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से UK में पहली मौत की खबर सामने आई है। इस बात की पुष्टि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने की है। इतना ही नहीं जॉनसन ने यह भी बताया है कि अस्पतालों में भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण बूस्टर डोज की अवश्यकता भी बढ़ती जा रही है।

जॉनसन ने कहा है कि omicron को कोरोना का एक लाइटर वेरिएंट मानना गलत होगा। इसलिए जो भी लोग हैं वे जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाकर अपनी सुरक्षा को पुख्ता करें। उन्होंने महीने के अंत तक सभी व्यस्कों को बूस्टर डोज उपलब्ध कराने की बात कही है।

बात करें भारत की तो यहां भी omicron के केसेस में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, केरेला और कर्नाटक में ओमिक्रोन के केसेस की हाल ही में पुष्टि की गई है। WHO की माने तो यह जल्द ही डेल्टा वेरिएंट के आंकड़ों को पार कर जाएगा। अब देखने यह होगा कि जिस तरफ युद्धस्तर की तेजी के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन मुहैया करा करोड़ों भारतीयों की जान बचाई क्या वैसे ही बूस्टर डोज मुहैया करा भारतीयों को ओमिक्रोन से लड़ने के लिए तैयार करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma
Follow Us :GoogleNews