एशियन गेम पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले PM Modi , बोले- “भारत ने जो 85 मेडल जीते ये संख्या नहीं, भारत की सशक्त तस्वीर है”

प्रधानमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा हमारे एशियाई खेलों के चैंपियनों ने तिरंगे का मान बढ़ाया है, उनकी उपलब्धियां दिखाती हैं कि जुनून, लगन और विश्वास से क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।
PM Modi met Asian Games medal winners

PM Modi met Asian Games medal winners

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  गुरुवार को एशियन गेम पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की, उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता पर उन्हें बधाई दी और आने वाले ओलम्पिक के लिए अभी से कमर कसने के लिए तैयार रहने की सलाह भी दी, प्रधानमंत्री ने कहा आप लोगों ने तिरंगे को ऊंचा लहराया है और इसके मान-सम्मान को बढ़ाया है। पीएम मोदी ने कहा भारत ने जो 85 मेडल जीते हैं, ये मेडल केवल एक संख्या नहीं है, ये नए भारत की सशक्त तस्वीर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा हमारी पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं। विशेष रूप से, महिला टीम ने स्वर्ण जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया। क्रिकेट में, हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार पदक जीतकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कबड्डी में, हमारी पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इसी तरह, भारत ने तीरंदाजी में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं।

एशियन गेम्स कई मायनों में हमारे लिए यादगार रहे हैं

उन्होंने कहा इस बार एशियन गेम्स कई मायनों में हमारे लिए यादगार रहे हैं। मैं, हमारी बेटियों की खासतौर पर सराहना करना चाहता हूं। भारत ने जो 85 मेडल जीते हैं, उनमें से 38 मेडल हमारी वीमेन एथलीट्स ने जीते हैं। और इनमें 11 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। ये मेडल केवल एक संख्या नहीं है, ये नए भारत की सशक्त तस्वीर है।

आज हर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर हमारा प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा भारत ने बीते 12 वर्षों में बहुत धैर्य और परिश्रम के साथ अपने स्पोर्ट्स पर्सन और स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर बहुत लगन से काम किया है। एक समय बड़े टूर्नामेंट में भारत केवल गिने-चुने मेडल ला पाता था। कितने ही खेलों का तो पता ही नहीं होता था। पहले ओलंपिक जैसा इतना बड़ा इवेंट होता था और आधे से ज्यादा खेलों में हमारे देश का कोई प्रतिनिधि ही नहीं होता था। हमने ये संकल्प लिया कि हम इस निराशावादी मानसिकता को हटाएंगे, और नतीजा ये है कि आज हर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर हमारा प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा हमने Target Olympic Podium Scheme शुरू की। हमने Khelo India Scheme शुरू की। समय के साथ इसका दायरा और व्यापक बनाया। हमने खेलो इंडिया के विस्तार और स्पोर्ट्स फेडरेशन को मजबूत करने के लिए 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा एलोकेट किए हैं। आज देश में 1000 से ज्यादा खेलो इंडिया सेंटर बनाए गए हैं। स्टेडियम और मिनी स्टेडियम, मल्टीपर्पज हॉल और स्पोर्ट्स सुविधाएं तैयार की गई हैं।

आज हर खिलाड़ी को भरोसा कि उसकी पूरी यात्रा में देश उसके साथ

उन्होंने बताया  एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड्स, हॉकी ग्राउंड्स, स्विमिंग पूल, हजारों ऐसे स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर छोटे-बड़े शहरों में बन रहे हैं। स्कीम्स के तहत खिलाड़ियों को सीधे मदद दी जा रही है। उन्हें आउट ऑफ पॉकेट अलाउंस दिया जा रहा है। कोचिंग के लिए अगर देश से बाहर जाने की जरूरत है, तो सरकार उसके लिए भी सहायता दे रही है। आज हर खिलाड़ी को ये भरोसा होता है कि उसकी पूरी यात्रा में देश उसके साथ खड़ा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
एशियन गेम पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले PM Modi , बोले- "भारत ने जो 85 मेडल जीते ये संख्या नहीं, भारत की सशक्त तस्वीर है"