नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर 148 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से लाई गई थी खेप

नई दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बैंकॉक से आये कंसाइनमेंट से 148.67 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है।
Hydroponic Ganja Seized

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में कस्टम अधिकारियों ने नशीले पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए बैंकॉक से आये कंसाइनमेंट से 148.67 किलो हाइड्रोपोनिक वीड यानि गांजा बरामद किया है।

खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में नशीले पदार्थों की यह बड़ी खेप बरामद हुई। कस्टम अधिकारियों ने संदिग्ध मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

जानकारी अनुसार, 19 कार्टन में पैक किया गया यह कंसाइनमेंट, जिसे PU ट्यूब्स बताया गया था, गलत जानकारी के शक के कारण रोक दिया गया था। इंपोर्टर के प्रतिनिधि की मौजूदगी में जांच करने पर अधिकारियों को PU ट्यूब्स वाले प्लास्टिक स्पूल मिले। अधिकारियों ने जब इन प्लास्टिक स्पूलों को तोड़ा तो अंदर छिपी हुई जगहोंं से पॉलीथीन में लिपटे हरे पदार्थ के पैकेट मिले। ऐसे पैकेट 15 कार्टन में मिले। इसके बाद जब अधिकारियों ने जांच की तो सामने आया कि यह पदार्थ मारिजुआना यानि गांजा है।

148 किलो से अधिक हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

अधिकारियों ने कार्टन में मिले नशीले पदार्थ का वजन किया तो 120 प्लास्टिक स्पूलों से कुल 148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड निकला। जब्त किये गये नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 52 करोड़ रुपये है, जिसकी भारत में अनुमानित स्ट्रीट वैल्यू 150 करोड़ रुपये है।

वहीं, नशीले पदार्थ की खेप के साथ पूरा सामान जब्त किया गया है। वहीं एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने कई सबूत भी मिले हैं। जो तीन राज्यों में पांच जगहों पर चल रही जांच से संबंधित हैं। हालांकि आगे की जांच जारी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर 148 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, बैंकॉक से लाई गई थी खेप - MP Breaking News