भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों के साथ मध्य प्रदेश (MP) में भी दिनों दिन स्थिति गंभीर होती जा रही है।नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और तमाम सख्ती के बावजूद तेजी से कोरोना वायरस (Coronavirus:) के आंकड़े बढ़ रहे है। आज शुक्रवार मप्र (MP) में 1140 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) सामने आए है, वही 7 की मौत हो गई। इसमें इंदौर में 302 और भोपाल में 203 कोरोना पॉजिटिव मिले है। यह आंकड़ा साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
यह भी पढ़े.. मप्र के किसानों को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बढ़ेंगे आय के साधन
इन आंकड़ों को देखने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज आपात बैठक बुलाई और फैसला किया है कि MP के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में रविवार 21 मार्च 2021 से हर रविवार को टोटल लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा। यह शनिवार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।वही 31 मार्च 2021 तक तीनो शहरों में स्कूल(School) कॉलेज (College) भी पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसी के साथ प्रत्येक रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन रहेगा, ये आदेश जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। फिर से गंभीर स्थिति न हो, इससे बचने के लिए मेरा प्रदेश की जनता से अनुरोध है कि सभी अनिवार्य रूप से मास्क लगाएँ, सोशल डिस्टेंसिंग रखें, कहीं भीड़ न करें तथा कोरोना संक्रमण को रोकने में अपना योगदान दें। जो लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं, वे न केवल अपनी, अपनों की बल्कि समाज में सभी की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। सरकार सभी आवश्यक इंतजाम कर रही है, परंतु संक्रमण रोकने के लिए आप सभी का पूरा सहयोग बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़े..IGNOU : छात्रों को एक और सुनहरा मौका, 31 मार्च तक कर सकते है एप्लाई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए प्रदेश के इंदौर भोपाल एवं जबलपुर शहरों में शनिवार रात्रि 10 बजे से सोमवार को प्रातः 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएँ तथा उद्योग चालू रहेंगे।इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में रविवार को लॉकडाउन के दौरान सामाजिक समारोह आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।प्रदेश के भोपाल इंदौर एवं जबलपुर नगरों में आगामी 31 मार्च तक स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने अपील की कि MP में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक पूरी सावधानियाँ बरतें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा आर्थिक गतिविधियाँ बंद नहीं होने दी जाएंगी। कोरोना से निपटने के लिए हर सावधानी आवश्यक है। प्रदेशवासियों से अपील है कि वे फेस मास्क के अनिवार्य उपयोग के साथ ही निर्धारित गाइडलाइन का पालन कर सहयोग करें। प्रदेश में वैक्सीनेशन कार्य भी चल रहा है।
यह भी पढ़े.. Bhopal News: नाइट कर्फ्यू के बाद कोरोना विस्फोट, भोपाल कलेक्टर ने जारी किए ये निर्देश
शिवराज सिंह चौहान कहा कि MP की राज्य सरकार अधिक संक्रमण वाले जिलों में वैक्सीनेशन कार्य को प्राथमिकता देते हुए इसकी गति बढ़ाएगी। अधिक भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं किए जाएं। जो कार्यक्रम हों वे कम उपस्थिति और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हों। इसके साथ ही जो गाइड लाइन बनाई गई है उसका सभी लोग पूरी तरह पालन करें।
रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक बाजार बंद रहेंगे
इसके पहले ग्वालियर, जबलपुर सहित MP के सर्वाधिक प्रभावित जिलों उज्जैन, सागर, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, रतलाम और छिंदवाड़ा में भी रात्रि 10 बजे से प्रात: 06 बजे तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार बंद रखने के निर्देश दिए थे।महाराष्ट्र में बनी कोरोना की विस्फोटक स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों के आवागमन पर 20 मार्च से रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए है। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में प्रदेश को 5 लाख डोज प्रति दिवस की स्थिति में लाने के लिए तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के निर्देश भी दिए।
गौरतलब है कि MP में कोरोना संक्रमण पुन: फैलना आरंभ हुआ है। इस पर नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास अभी से आरंभ करना आवश्यक है। इसके साथ ही प्रदेश को कठिनतम परिस्थितियों से निपटने के लिए भी तैयार भी रहना होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले सात दिनों में इंदौर में 1778, भोपाल में 1170, जबलपुर में 358, ग्वालियर में 185, उज्जैन में 187, रतलाम में 162, छिंदवाड़ा में 147, बुरहानपुर में 130, बैतूल में 110 और खरगोन में 92 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण दर्ज किए गए हैं। ग्वालियर मेले की अवधि के संबंध में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप निर्णय लें।
