पटवारी ने सरेआम की रेवेन्यू इंस्पेक्टर की पिटाई, वीडियो वायरल

पटवारी ने सरेआम की रेवेन्यू इंस्पेक्टर की पिटाई, वीडियो वायरल

शिवपुरी।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पटवारी ने सरेआम एक रेवेन्यू इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि रेवेन्यू इंस्पेक्टर ने पटवारी की शिकायत लगा दी थी। जिससे पटवारी काफी गुस्से में थे। हालाकि अभी मामले की जांच की का रही है।

दरअसल मामला शिवपुरी के कोलारस तहसील के खरई गॉव में चना खरीदी केंद्र पर जब अपर कलेक्टर निरीक्षण करने पहुंचे तो खरीदी केंद्र पर मौजूद आर आई महेंद्र कोरकू से अपर कलेक्टर ने पटवारी के बारे में पूछा। जिसके बाद कोरकू ने बताया कि पटवारी तो हाजिर रहते ही नहीं है जिस पर अपर कलेक्टर ने पटवारी को फोन कर बुलाया। जब पटवारी अभिनव चतुर्वेदी कार्यालय पहुंचे लेकिन तब तक अपर कलेक्टर कार्यालय से निकल चुके थे।

वहीं पटवारी ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर को बुलाया और शिकायत का कारण पूछा। जिसके बाद गुस्से से तमतमाए पटवारी ने आर अाई की पिटाई कर दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews