जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर पवैया का बड़ा बयान, राष्ट्रीय स्तर पर भी होना चाहिए ऐसा कानून

जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर पवैया का बड़ा बयान, राष्ट्रीय स्तर पर भी होना चाहिए ऐसा कानून

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयभान सिंह पवैया (Jaibhan Singh Pawaiya) ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) के जनसंख्या नियंत्रण बिल (Population Control Bill) का समर्थन करते हुए उसकी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को किसी सम्प्रदाय या समुदाय से नहीं जोड़ना चाहिए। पवैया ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर ऐसा कानून बनना चाहिए। उन्होंने आलोचना करने वालों पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की आलोचना की क्या परवाह करें उन्होंने तो वैक्सीन को ही भगवा बता दिया था।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार के जनसंख्या नियंत्रण विधेयक की इस समय पूरे देश में चर्चा हो रही है, कुछ लोग इसे एक सम्प्रदाय, धर्म विशेष से जोड़ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां विधेयक के बहाने योगी सरकार पर हमलावर है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता इसकी तारीफ कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने जनसँख्या नियंत्रण विधेयक की तारीफ की है।  ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए  जयभान सिंह पवैया ने  कहा कि उत्तरप्रदेश में जो जनसंख्या  नियंत्रण विधेयक लाया गया है उसे किसी सम्प्रदाय से जोड़ना, किसी समुदाय से जोड़ना बिलकुल प्रासंगिक नहीं है।  और जो लोग वोट बैंक की राजनीति करते हैं उन्हें देश और प्रदेश हित में जो कानून बनते हैं उन्हें नहीं घसीटना चाहिए।

ये भी पढ़ें – मप्र में 10% EWS आरक्षण पर HC का आदेश, नियुक्तियों पर होगी प्रोविजनल नियुक्ति की शर्त

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि मुझे लगता है कि देश का जनमत इस ओर बढ़ रहा है, लोगों के स्वर निकल रहे हैं कि जो पुनीत कार्य योगी जी कर रहे हैं वो जनसँख्या का विस्फोट तो पूरे देश के लिए संकट है इसलिए हम तो ये चाहते हैं, एक नागरिक के नाते मेरी इच्छा है कि यदि राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह का कानून आता है तो पूरे देश को इसका स्वागत करना चाहिए।

ये भी पढ़ें – BJYM ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट, 2024 के लिए युवा ब्रिगेड को तैयार करने में जुटी बीजेपी

पवैया ने कहा कि कोई भी समझदार देश अपने प्राकृतिक संसाधनों को नहीं बढ़ा सकता, आबादी पर ही नियंत्रण कर सकता है। चीन यदि बहुत पहले नहीं संभलता तो आज अमीर देश नहीं होता।  उन्होंने कहा कि उन लोगों की  आलोचना की परवाह नहीं चाहिए जो लोग वैक्सीन को ही भगवा बताने लगे थे।

ये भी पढ़ें – कलेक्ट्रेट पहुंचे सब्जी विक्रेता हुए निराश, नहीं मिले कलेक्टर, मुलाकात होने तक रुकने का फैसला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews