Ujjain : पीएम मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे उज्जैन, महाकाल मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे

Ujjain : पीएम मोदी 11 अक्टूबर को आएंगे उज्जैन, महाकाल मंदिर कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। 11 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल मंदिर के प्रथम चरण के कार्य का लोकार्पण करेंगे। ये घोषणा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में की। उन्होने आज श्री महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण परिसर का अवलोकन एवं निरीक्षण किया और इसे लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘भगवान महाकाल के आशीर्वाद से मंदिर का ऐसा दिव्य और भव्य स्वरूप होगा कि दुनिया देखती रह जाएगी। प्रभु यह संकल्प सिद्ध करे।’

Ujjain : हरसिद्धि मंदिर से महाकाल मार्ग का नाम बदलेगा, सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा

नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडर का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके आने की तारीख को हरी झंडी दे दी है जिसके बाद सीएम ने इसकी घोषणा की। एक महीने के भीतर ये उनका दूसरा मध्यप्रदेश दौरा होगा। 17 सितंबर को वे कूनो अभ्यारण्य आए थे और प्रदेश को चीतों की सौगात दी थी। सीएम शिवराज ने कहा कि ‘भारत की संस्कृति एवं जीवनमूल्य एवम परम्पराओं का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार हो रहा है। मैंने माननी प्रधानमंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ध्वजा पताका लेकर चल रहे हैं, उन्हीं से प्रार्थना की है कि वह महाकाल महाराज के परिसर के प्रथम चरण का लोकार्पण करें। दुनियाभर में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार हो रहा है। आज मैंने जो काम देखा है उससे मैं संतुष्ट हूं।’ सीएम ने कहा कि हम आज से ही तैयारियां प्रारंभ कर रहे हैं।

ये आयोजन उज्जैन में होगा लेकिन इससे मध्यप्रदेश का हर शहर और गांव इससे जुड़े, इसे लेकर भी योजना तैयार की जा रही है। सीएम ने कहा कि ‘उज्जैन अद्भुत नगर है और हम अपने नगर और प्रदेश को और आगे ले जा पाएंगे।’ उन्होने कहा कि आज मैं यहां इसीलिए आया था कि स्वयं कार्यों का निरीक्षण कर सकूं और इसे देखने के बाद ही हमने ये फैसला लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews