प्रमुख सचिव संजय शुक्ल ने किया फीवर क्लीनिक का निरीक्षण, दिए निर्देश

प्रमुख सचिव संजय शुक्ल ने किया फीवर क्लीनिक का निरीक्षण, दिए निर्देश

नीमच।श्याम जाटव

आज प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल ने नीमच प्रवास के दौरान मंगलवार को नीमच जिले के जीरन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित फीवर क्लीनिक का निरीक्षण किया ।इस मौके पर कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय जिला पंचायत सीईओ सुश्री भव्या मित्तल , बीएमओ डॉ प्रवीण पांचाल एसडीएम श्री एस एल शाक्य ,अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला उपस्थित था।

प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल ने फीवर क्लीनिक में तैनात चिकित्सकों से फीवर क्लीनिक में अब तक उपचार के लिए आए मरीजों की संख्या ,सर्दी खांसी बुखार के मरीजों के उपचार व्यवस्था ,संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने की व्यवस्था आदि की जानकारी ली। संजय शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री जीतेंद्र सिंह राजे ने उन्हें अवगत कराया कि जिले में जिला चिकित्सालय सहित आठ स्थानों पर फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। फीवर क्लीनिक का प्रचार-प्रसार नगरपालिका के माध्यम से पब्लिक अकाउंट सिस्टम के माध्यम से किया गया ह।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews