RPF ने दी चेतावनी, RAILWAY TRACK किया पार तो होगी कड़ी कार्रवाई, चेन पुलिंग पर लगाम, सुरक्षा पर फोकस, रेलवे का सख्त संदेश

आसपास की बस्ती में जाकर बच्चों एवं युवाओं को ट्रेनों में पत्थरबाज़ी जैसे कृत्य से दूर रहने की अपील की गई। यह भी बताया गया कि ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि दूसरों की जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा भी उत्पन्न करता है।
RPF ने दी चेतावनी, RAILWAY TRACK किया पार तो होगी कड़ी कार्रवाई, चेन पुलिंग पर लगाम, सुरक्षा पर फोकस, रेलवे का सख्त संदेश

रानी कमलापति पोस्ट के निर्देश में नर्मदापुरम स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 एवं 02, आरक्षित टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय एवं सर्कुलेटिंग एरिया में यात्रियों को रेलवे से संबंधित सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 40 से अधिक यात्रियों से सीधा संवाद कर उन्हें विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।

दिए गए निर्देश 

यात्रियों को विशेष रूप से यह समझाया गया कि बिना कारण चेन पुलिंग (ACP) न करें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है। इसके अतिरिक्त, यात्रियों को बताया गया कि वे अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें, मोबाइल चार्जिंग के दौरान सतर्क रहें तथा अनजान व्यक्ति से कोई खाद्य सामग्री ग्रहण न करें।

रेलवे ट्रैक पार करना खतरनाक एवं कानूनन वर्जित है

अभियान के दौरान यह भी समझाया गया कि रेलवे ट्रैक पार करना खतरनाक एवं कानूनन वर्जित है, यात्रियों को निर्धारित पैदल पुल अथवा अंडरपास का प्रयोग करना चाहिए। महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग किया गया तथा ट्रेनों में यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर प्रतिबंध की जानकारी दी गई।

बच्चों- युवाओ को भी संदेश 

इसी क्रम में स्टेशन से लगे आसपास की बस्ती में जाकर बच्चों एवं युवाओं को ट्रेनों में पत्थरबाज़ी जैसे कृत्य से दूर रहने की अपील की गई। यह भी बताया गया कि ऐसा करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि दूसरों की जान-माल की सुरक्षा के लिए खतरा भी उत्पन्न करता है। इस जन-जागरूकता अभियान का उद्देश्य यात्रियों में सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है ताकि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में यात्रा को अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाया जा सके।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews