Hindi News

व्यक्ति को महाधनवान बना देता है ये रुद्राक्ष, धारण करते ही टल जाएंगे संकट, मिलेंगे तरक्की के रास्ते

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रुद्राक्ष एक बहुत ही असरकारी रत्न है, जो भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न हुआ है। ये संकटों को टाल व्यक्ति को धनवान और बलवान बनाता है।
व्यक्ति को महाधनवान बना देता है ये रुद्राक्ष, धारण करते ही टल जाएंगे संकट, मिलेंगे तरक्की के रास्ते

रुद्राक्ष (Rudraksha) का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना गया है। यह भगवान शिव से जुड़ा एक चमत्कारी रत्न है, जो व्यक्ति के जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लाने का काम करता है। भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न हुआ रुद्राक्ष अगर ठीक तरह से सही नियमों के साथ धारण कर लिया जाए तो यह व्यक्ति की सारी विपत्तियों को दूर कर उसका जीवन खुशहाली से भर सकता है।

ज्योतिष में बताई गई जानकारी के मुताबिक रुद्राक्ष कोई 16 तरह के होते हैं। इन सभी को धारण करने का तरीका अलग है और जो इन्हें पहना है उस पर हमेशा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। रुद्राक्ष को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मान्यता भी है। चलिए आज हम आपको उसे रुद्राक्ष के बारे में बताते हैं जो व्यक्ति को धनवान बन सकता है।

रुद्राक्ष बनाएगा महाधनवान (Rudraksha)

16 तरह के रुद्राक्ष में से 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष को बहुत शुभ माना गया है। दरअसल यह तीनों करियर और कारोबार से जुड़े हैं। इन्हें अगर धारण कर लिया जाए तो यह कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने का काम करते हैं। जो व्यक्ति ने धारण करता है उसे खूबसूरत समृद्धि धन और बरकत प्राप्त होती है।

होंगे ये फायदे

  • यह तीनों रुद्राक्ष अगर चांदी में जुड़वा कर पहन लिए जाएं तो सारी मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है और संकट टल जाते हैं।
  • अगर व्यापारी इन्हें धारण करते हैं तो उन्हें बड़ी-बड़ी डील फाइनल करने को मिलती है और वह खूब मुनाफा प्राप्त करते हैं।
  • यह निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाते हैं और सेहत भी अच्छी रखते हैं।
  • इन्हें पहनने से कॉन्फिडेंस मजबूत होता है। व्यक्ति अपनी ऊर्जा को महसूस कर पाता है और आकर्षक व्यक्तित्व को हासिल करता है।

कैसे करें धारण

  • रुद्राक्ष के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए इसे सही तरीके से धारण करना जरूरी है अन्यथा नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसे धारण करने के लिए सबसे अच्छी धातु चांदी मानी गई है।
  • 7, 13 और 14 मुखी रुद्राक्ष को गले में धारण करना शुभ होता है।
  • अगर आपको रुद्राक्ष पहनना है तो आप इसे सोमवार, त्रयोदशी, पंचमी या मासिक शिवरात्रि पर पहन सकते हैं।
  • रुद्राक्ष पहनने से पहले इसका रुद्राभिषेक करना ना भूलें। रुद्राभिषेक करने से यह सिद्ध हो जाता है और शुभ परिणाम देने लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews