मंदसौर में दो संक्रमित, पुलिसकर्मियों की मदद से संपर्क में आने वाला पहुंचा अस्पताल

मंदसौर में दो संक्रमित, पुलिसकर्मियों की मदद से संपर्क में आने वाला पहुंचा अस्पताल

मंदसौर।तरुण राठौर

नगर में कोरोना पॉजिटिव का दूसरा केस सामने आया। जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से खिलचिपुरा स्थित क्षेत्र को सील कर दिया है। वहीं शहर के खिलचिपुरा एरिया में जिस महिला कि covid 19 पॉजिटिव रिपोर्ट आयी थी।उसी सिलसिले में पुलिस जनता कालोनी आशीष खिमेसरा के घर पहुंची है।

ये महिला कई दिनों से बीमार थी। जिसका इलाज मेडिकल संचालक कर रहा था । इस बात को लेकर मेडिकल संचालक आशीष के घर स्वाथकर्मी की टीम पहुंची थी । इस दौरान बिल्कुल परिजनों ने सहयोग नहीं किया गया। हालात बिगड़ता देख मोर्चा पुलिस ने समाला। पुलिस दल ने सूझबूझ से आशीष को एम्बुलेंस में बिठाया और अस्पताल ले गई। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ का आज प्रशासन ने सैंपल लेगी। जिसके बाद इन सभी को क्वारंटाइन किया जाएगा।

सूत्रों की माने तो आशीष मेडिकल के घर पर प्रशासन की टीम ज़ब पहुंची तो परिवार वालो ने सहयोग नहीं किया तथा घर मे जाने भी नहीं दिया गया। कई बार समझने पर घर की महिलाएं टीम को अंदर नहीं जाने दे रही थी।आपको बता दे की ये परिवार काफ़ी पढ़ा लिखा परिवार है। जानकारी अनुसार जिनको क्वारंटाइन किया गया। उनमे सारे स्टाफ, डॉ सुरेश जैन सहित डॉ आबिद खिलचीपुरा को शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews