रतलाम में सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, छह महिलाएं, तीन पुरुष गिरफ्तार

रतलाम में सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश, छह महिलाएं, तीन पुरुष गिरफ्तार

रतलाम सुशील खरे| रतलाम (Ratlam) शहर के बापू नगर इलाके में पुलिस (Police) ने एक मकान पर छापा मार कर वहां चलाये जा रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया। पुलिस ने कुल 9 आरोपिओं को गिरफ्तार किया जिसमे सेक्स रैकेट में शामिल छह महिलाओ और तीन पुरुष शामिल हैं । सेक्स रैकेट में शामिल दो महिलाये पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाई है इनकी तलाश की जा रही है। यह सेक्स रैकेट किराये के मकान में चलाया जा रहा था। नए थाना प्रभारी रेबल सिंह बर्डे के आने पर यह बड़ी कार्रवाई हुई है|

शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत सिंह चौहान और थाना प्रभारी आरएस बर्डे ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। सीएसपी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से इस आशय की सूचना मिली थी कि बापू नगर में एक महिला अपने किराये के मकान में लड़कियों और महिलाओ से देह व्यापार करवा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान की खोजबीन की और इस सूचना की तस्दीक हुई कि अनीता नामक महिला सेक्स रैकेट संचालित कर रही है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की रात इस मकान पर दबिश दी तो मकान के भीतर बने कमरों में महिला व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। प्रारम्भिक पूछताछ में इन लोगो ने देहव्यापार में लिप्त होने की बात को कबूल किया।

पुलिस ने इस मांमले में कुल आठ महिलाओ व तीन पुरुषो के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर छह महिलाओ व तीन पुरुषो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो महिलाये अभी फरार है। सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद प्रकरण में और आरोपी भी जोड़े जा सकते है। सेक्स रैकेट चलाने वाली अनीता सोनी ने किसका मकान किराये पर लिया था और मकान मालिक ने किरायेदार की सूचना सम्बंधित पुलिस थाने को दी थी या नहीं यह भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।

सीएसपी श्री चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद प्रकरण में और आरोपी भी जोड़े जा सकते है। सेक्स रैकेट चलाने वाली अनीता सोनी ने किसका मकान किराये पर लिया था और मकान मालिक ने किरायेदार की सूचना सम्बंधित पुलिस थाने को दी थी या नहीं यह भी पूछताछ के बाद ही स्पष्ट होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews