Mahashivratri: शिवराज ने पत्नी सहित किया शिव का अभिषेक, मांगी प्रदेश के लिए खुशहाली

Mahashivratri: शिवराज ने पत्नी सहित किया शिव का अभिषेक, मांगी प्रदेश के लिए खुशहाली

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश में भी धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर सहित प्राचीन शिवालयों और शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुँच रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)ने भी महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की।

ये भी पढ़ें – Mahashivratri: बाबा महाकाल का हुआ विशेष श्रृंगार, जयकारों से गूंज उठा शिवालय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) गुरुवार को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के अवसर पर भोपाल में बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और यहाँ वैदिक मन्त्रों के साथ भगवान शिव का अभिषेक किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली सहित जगत के कल्याण के लिए शिवशंकर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने राजधानी में एक कार्यक्रम के दौरान शिवरथ को भी खींचा। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews