लॉ एंड ऑर्डर को लेकर शिवराज आज लेंगे बड़ी बैठक, शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए जारी कर सकते हैं कड़े निर्देश

मध्य प्रदेश

भोपाल, हरप्रीत कौर रीन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) आज सुबह मंत्रालय में 11 बजे अहम बैठक लेने जा रहे हैं। बैठक में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी शामिल होंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के साथ-साथ मुख्यमंत्री इस बैठक में कुछ नए निर्देश जारी कर सकते हैं। इनमें शराब माफियाओं को लेकर और ज्यादा सख्ती बरतने की बात कही जा सकती है।

मानसून में सिंधिया समर्थक होंगे तरबतर, जल्द होगा राजनीतिक नियुक्तियों का ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दो दिन पहले हुई मुलाकात के बाद आज सीएम शिवराज वल्लभ भवन में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। एक बड़ी बैठक के माध्यम से शिवराज कानून व्यवस्था के साथ-साथ नक्सल समस्या, सीमावर्ती जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध, अवैध शराब, गुंडा एक्ट इत्यादि विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। इस बैठक में मुख्य सचिव व डीजीपी सहित मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, एडीजे इंटेलिजेंस, एसीएस होम, ओएसडी, सीपीआर और डीपीआर भी रहेंगे।

प्रदेश में जिस तरह से पिछले दिनों जहरीली शराब से लोगों की मौतें हुई है और यह बात भी सामने आई है कि अंग्रेजी शराब भी तेजी के साथ अब शराब माफियाओं के कारोबार में शामिल हो गई है और वे संगठित रूप से अवैध अंग्रेजी शराब की सप्लाई कर रहे हैं, मुख्यमंत्री इस विषय में भी कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। जिन जिलों में अब तक शराब पीने से लोगों की मौत हुई है उन जिलों में भी मुख्यमंत्री जिम्मेदार अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दे सकते हैं। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के बाद नक्सल समस्या जैसे अंतर्राज्यीय विषयों को लेकर आला अधिकारियों से चर्चा और विचार विमर्श कर सकते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews