रिलायंस के ऐश डैम ढहने से मचा तांडव, तीन की मौत, कई लापता

रिलायंस के ऐश डैम ढहने से मचा तांडव, तीन की मौत, कई लापता

सिंगरौली। राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के सासन में रिलायंस का फ्लाई ऐश डैम फूटने से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। आपको बता दे कि बीते दिन रिलायंस पॉवर प्लांट का ऐश डैम फूटने से चारो तरफ पानी और राखड़ ही नजर आ रहा है। वही आज सुबह बनारस से एन डी आर एफ के टीम सिंगरौली के सासन में पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा। वही प्रशासन द्वारा ड्रोन कमरे से लापता लोगो की छनबीन करने की कोशिश की जा रही है। अब तक एक 3 वर्ष के माशूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वही अभी और लोगो के फसे होने की आशंका बनी हुई है क्योकि कई लापता लोगो का अब तक कोई सुराग नही मिल पाया है। प्रशासन भी अभी पूरा आंकड़ा बताने में असमर्थ नजर आ रही है क्योकि राख के मलबे में अभी कितने लोग फसे हुए है यह कह पाना अभी असंभव है।

अनगिनत मवेशियों सहित फसले हुई बर्बाद

रिलायंस पॉवर प्लांट के ऐश डैम के मलवे में कई मवेशियों के दबकर मरने की बात भी सामने आ रही है। वही किसानों की गेंहू की फसल पूरी तरफ से मलबे में पटकर बर्बाद हो गया। इतना ही नही किसानों के खेत तक पूरी तरफ से बर्बाद हो गए है ।अगर यैसा ही रहा तो खेत पूरी तरफ से बंजर हो जायेंगे।

रिलायंस कंपनी के साथ-साथ जिला प्रशासन भी सवालों के घेरे में

बार -बार लोगो के द्वारा रिलायंस कंपनी को आगाह करने के बावजूद अम्बानी ग्रुप की कंपनी के द्वारा लोगो की बातों को अनदेखा किया गया। वही सासन के लोगो द्वारा जिला प्रशासन को को 24/09/2019 को आवेदन देकर बताया गया था कि रिलायंस पॉवर प्लांट कंपनी का ऐश डैम घटिया किस्म से बनाया गया है। जिसके कारण उसके डैम का मेढ़ धसने लगा था। लोगो के दिये हुए आवेदन में क्रमांक 01 में ही इस बात का उल्लेख किया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नही लिया। अगर समय रहते जिला प्रशासन ने सासन के आवेदन पर ध्यान देकर कंपनी के ऊपर कार्यवाही की गई होती तो आज लोगो की जान बच गई होती।

कंपनी की लापरवाही ने ले ली 3 वर्ष के मासूम की जान

माड़ा थाना अंतर्गत भमौरा के निवासी दिनेश कुमार अपने पत्नी और 3 वर्ष के बच्चे के साथ अपने ससुराल सासन गए हुए थे। कल शाम जैसे ही दिनेश ससुराल से अपने घर भमौरा जाने के निकलने वाले थे। रिलायंस पॉवर प्लांट कंपनी का कालरूपी ऐश डैम ने उनकी जिंदगी ही उजाड़ दी। जिसमे 3 वर्ष का मासूम अंकित भी कंपनी की लापरवाही से अपनी जान गवा दिया।

कांग्रेस नेताओं को घटनास्थल पर जाने से पुलिस ने रोका

घटना स्थल पर जा रहे कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल को पुलिस द्वारा रोक गनियारी चेक पोस्ट पर ही रोक दिया गया।उन्हें आगे नही जाने दिया गया जिसका कांग्रेस के नेताओ ने विरोध किया और कंपनी के मालिक के ऊपर बैढन थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews