लॉकडाउन में जन्में नन्हे मेहमान के लिए जिला प्रशासन बना मसीहा, प्रदान की हर सम्भव सहायता

लॉकडाउन में जन्में नन्हे मेहमान के लिए जिला प्रशासन बना मसीहा, प्रदान की हर सम्भव सहायता

बुरहानपुर।शेख रईस

उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी यादव परिवार जो कि शासन द्वारा चलाई जा रही विशेष ट्रेन से अपने गंतत्य की ओर जाने के लिये मुंबई से निकले थे। प्रकृति एवं समय ने जो तय किया हैं वही होना निश्चित होता हैं अर्थात हम बुरहानपुर के नये मेहमान लॉकडाउन यादव की बात कर रहे हैं।

उत्तरप्रदेश के रहने वाले प्रवासी परिवार की गर्भवती महिला श्रीमती रीता यादव विशेष ट्रेन के माध्यम से अपने पति एवं अपने पड़ोसी महिला के साथ सफर कर रही थी। अचानक दर्द होने पर उन्होंने रेलवे जवानों को सूचना दी एवं रेलवे द्वारा जिला प्रशासन के सामने मामले को लाया गया। जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में प्रसूता को जिला अस्पताल में पहुचा कर उपचार दिया गया जहां लॉकडाउन यादव बुरहानपुर के नये मेहमान के रूप में जन्में जो कि स्वस्थ हैं। जैसा कि सर्वविदित् हैं कि ‘‘अतिथि देवों भव‘‘ को सिद्ध करते हुये प्रवासी परिवार की मंशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उन्हें वाहन की व्यवस्था कर, बच्चे के लिये कपड़े, भोजन, पेय पदार्थ तथा सहायता राशि के रूप में जिला कलेक्टर ने 5 हजार नगद राशि प्रदान की एवं जिला प्रशासन ने बच्चे के आगामी भविष्य एवं जीवन के लिये शुभकामनायें देते हुये अपने गंतव्य की ओर रवाना किया।

रीता यादव ने जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग, रेलवे विभाग, मिडिया एवं समस्त बुरहानपुरवासियों को तह दिल से धन्यवाद् दिया, कि इस विकट परिस्थिति में आप सभी के द्वारा जो सहयोग प्रदान किया गया हैं यह अनुभव मेरे लिये अविस्मरणीय रहेगें। मैं एवं मेरा पूरा परिवार मध्यप्रदेश सरकार के आभारी रहेंगे जिन्होंने हम जैसे प्रवासी परिवारों के लिए विशेष टेªनें एवं सुविधा मुहिया कराई हैं, आज मेरे चेहरे की खुशी का श्रेय मध्यप्रदेश सरकार को समर्पित हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews